AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी जारी कर दी गई हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आम आदमी को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा.
जयपुर में आज भी पेट्रोल के लिए 112.66 रुपये और डीजल के लिए 97.78 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होंगे. आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये, डीजल 98.80 रुपये
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 95.55 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
आम आदमी कीमतों में कमी का इंतजार कर रहा है
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। काफी समय से कंपनियों ने कीमतें कम नहीं की हैं. अमेरिका-ईरान विवाद के दौरान दोनों ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है. लोग दोनों ईंधन के दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
पीसी: आउटलुकबिजनेस
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


