FIFA World Cup 2026: कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
FIFA World Cup 2026: कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड
FIFA World Cup 2026: कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

वैंकूवर(मलकीत सिंह).वैंकूवर बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. निर्धारित 90 मिनट और उसके बाद खेले गए अतिरिक्त 30 मिनट के दौरान दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने कोलंबिया के कुचो हर्नांडेज़ की पेनल्टी को शानदार ढंग से बचाया, जबकि डेविंसन सांचेज़ की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई। अंत में रुबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर स्विट्जरलैंड को 4-3 से यादगार जीत दिला दी।

पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन दोनों गोलकीपरों ने बेहतरीन बचाव किया और किसी भी टीम को गोल नहीं करने दिया। हजारों दर्शकों से खचाखच भरे बीसी प्लेस स्टेडियम में मैच का रोमांच आखिरी क्षण तक जारी रहा और पेनल्टी शूटआउट के दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा.

इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां अब उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा. उधर, कोलंबिया का इस विश्व कप में सफर यहीं खत्म हो गया।

गौरतलब है कि कनाडा में आयोजित फीफा विश्व कप के दौरान वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेला गया यह आखिरी मैच था।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)फीफा विश्व कप 2026(टी)स्विट्जरलैंड(टी)क्वार्टर फाइनल(टी)कोलंबिया(टी)पेनल्टी शूटआउट(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *