AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें भी अपडेट कर दी हैं. आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी देश के प्रमुख शहरों में कीमतें जस की तस हैं. आपको अपनी कार का टैंक फुल कराने से पहले कीमतों पर जरूर गौर करना चाहिए। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीज़ल ₹87.80
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को सौ रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं.
देश के कई शहरों में लंबे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं, लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें कब बदलेंगी यह तो वक्त ही बताएगा।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


