AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सावधानी से करने की अपील के बाद आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में आज पेट्रोल की औसत कीमत 105.03 रुपये प्रति लीटर है.
यहां डीजल की औसत कीमत 90.48 रुपये प्रति लीटर है. यानी कल से लेकर अब तक राज्य में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. बेंगलुरु में आज पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 88.94 रुपये और नोएडा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 88.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पीएम मोदी की अपील के बाद तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी को देखते हुए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है। आने वाला समय ही तय करेगा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सरकार क्या कदम उठा सकती है.
पीसी:reagent.co.uk
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
