AMN. हैदराबाद में अपने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोरोना काल में पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने और उपाय अपनाने की अपील की है. पीएम मोदी ने ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के चलते देश की जनता से यह अपील की है. पीएम मोदी ने देशवासियों से देशहित में कोरोना महामारी के दौरान दक्षता उपायों को फिर से शुरू करने की अपील की, इनमें घर से काम करने की व्यवस्था, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग शामिल हैं। साथ ही विदेश यात्राओं में कटौती करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से मुख्य रूप से पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, कार-पूलिंग करने, रेलवे परिवहन को प्राथमिकता देने, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ाने, ईंधन बचाने के लिए घर से काम करने की व्यवस्था, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग करने, गैर-जरूरी विदेश यात्रा, विदेश में छुट्टियां और विदेश में शादियों से बचने की अपील की है.
खाना पकाने के तेल का उपयोग कम करें
साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से भारत में घरेलू पर्यटन और उत्सव को चुनने, एक साल तक अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने, मेड-इन-इंडिया और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को प्राथमिकता देने, खाद्य तेल का उपयोग कम करने, रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने, प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने और सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों को अधिक अपनाने की अपील की है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
