BIHAR NEWS(Aware media): बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नाम रखे जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। लालू प्रसाद यादव ने इस नामकरण पर सवाल उठाए तो जेडीयू की तरफ से श्याम रजक ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि लालू जी के हिसाब से तो पूरे बिहार का नाम ही चारा नगर रख देना चाहिए।
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को उस दौर से बाहर निकालने का काम किया है जब राज्य की हालत काफी खराब थी। उनके मुताबिक नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नाम रखा जाना किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं बल्कि पूरे बिहार के सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कामों को देखते हुए उनके नाम पर पुल का नाम रखना गलत नहीं है।
श्याम रजक ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए चारा घोटाले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह नाम रखने की बात की जाए तो बिहार का नाम चारा घोटाला राज्य कर देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने अलकतरा घोटाले का भी जिक्र करते हुए कहा कि फिर किसी राज्य का नाम अलकतरा घोटाला राज्य भी रख देना चाहिए। उनके इस बयान को लालू यादव पर सीधे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
इस पूरे मामले में अब बिहार की राजनीति में एक बार फिर पुराने विवाद और नेताओं के बयान चर्चा में आ गए हैं। एक तरफ लालू यादव नीतीश कुमार के नाम पर सेतु के नामकरण पर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ जेडीयू इसे बिहार के विकास और सम्मान से जोड़कर जवाब दे रही है।
श्याम रजक ने छठ गीतों के विरोध को लेकर भी लालू यादव की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे व्यक्तिगत और राजनीतिक सोच का मामला बताया। इस बयान के बाद जेडीयू और आरजेडी के बीच जुबानी जंग और तेज होने के आसार हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
