किश्तवाड़ में 2 SPO की मौत पर भड़कीं BJP विधायक शगुन परिहार

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
2 Min Read

JAMMU KASMIR NEWS(Aware media):    जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दो SPO की मौत के बाद बीजेपी विधायक शगुन परिहार का गुस्सा सामने आया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जवानों की मौत के बाद उनके परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने जम्मू के आईजीपी और किश्तवाड़ की डीआईजी के साथ बैठने से भी साफ मना कर दिया।

दरअसल किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी SPO की मौत के बाद इलाके में माहौल काफी गंभीर बना हुआ है। इसी बीच बीजेपी विधायक शगुन परिहार पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उनके साथ जम्मू के आईजीपी और किश्तवाड़ की डीआईजी भी मौजूद थे। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा भी इस दौरान वहां पहुंचे थे।

परिवारों से मुलाकात के दौरान जब पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू हुई तो शगुन परिहार नाराज हो गईं। उन्होंने अधिकारियों के सामने ही अपनी बात रखनी शुरू कर दी। विधायक ने सवाल उठाया कि जब दो जवानों की जान चली गई थी तो पुलिस अधिकारी समय पर क्यों नहीं पहुंचे। परिवार तीन दिनों तक इंतजार करता रहा लेकिन उनकी सुध लेने में इतनी देर क्यों हुई।

शगुन परिहार ने जवानों के शवों के साथ कथित तौर पर हुए अपमान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि जो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करते हैं उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों की अनदेखी को लेकर भी अधिकारियों को घेरा।

इस दौरान विधायक ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब अपने जवानों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर ऐसी स्थिति है तो आतंकवादी हमारा क्या हाल करेंगे। उनका यह बयान अब चर्चा में है।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किश्तवाड़ में दो SPO की मौत के बाद उठे इन सवालों ने पुलिस व्यवस्था और जवानों के परिवारों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version