AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी लोगों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है. जयपुर समेत कई शहरों में लंबे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है.
वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के चार प्रमुख महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 को 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव किया गया था। इसके बाद कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है।
देश के प्रमुख शहरों में आज रुपये में दोनों ईंधन की ये कीमतें हैं।
नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15
कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34
PC:thehansindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


