AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, अमेरिका-ईरान विवाद को देखते हुए भविष्य में दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ने की संभावना है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सरकार दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।
आज भी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
पुणे:पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये
चंडीगढ़:पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर:पेट्रोल 106.48 रुपये, डीजल 91.88 रुपये
पटना:पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
आने वाले समय में कीमतों में बड़ा बदलाव हो सकता है
आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान विवाद के कारण आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं. यह तो वक्त ही बताएगा कि कीमतों में बड़ा बदलाव कब होगा। सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। काफी समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


