AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है. कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम अपडेट कर दिए हैं, लेकिन कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। लोगों को दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा.
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 83.09, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 86,
कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 93.50 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर.
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर.
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर.
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 97 रुपये प्रति लीटर.
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 95.75 रुपये प्रति लीटर.
बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। लोग दोनों ईंधन के दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं. ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी. पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


