स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने रविवार रात आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियन बन गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विश्व कप जीता था। इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) एक-एक बार खिताब जीतने में सफल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फोबे लीचफील्ड और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 100 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन बनाए. एलिसे पेरी ने नाबाद 13 रन और एशले गार्डनर ने नाबाद 3 रन बनाए.
नेट साइवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रन बनाए
इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए. इंग्लिश टीम के लिए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए. फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया. फ्रेया केम्प और नैट साइवर-ब्रंट ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)महिलाएं
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


