AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी कंपनियों ने कीमतें स्थिर रखी हैं. लोगों को अब दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है.
आज भी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपये चुकाने होंगे. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज कीमतें तय कर दी गई हैं.
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीज़ल ₹103.82
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीज़ल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीज़ल ₹98.80
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीज़ल ₹100.92
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीज़ल ₹95.55
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीज़ल ₹104.40
कंपनियां इसी आधार पर कीमतें तय करती हैं
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के आधार पर सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। दोनों ईंधन की कीमतों का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. दोनों ईंधन के दाम कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं। बढ़ी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


