AMN. अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. आज भी देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अब कीमतों में कमी की उम्मीद है. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीज़ल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीज़ल ₹103.82
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीज़ल ₹95.55
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीज़ल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीज़ल ₹98.80
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीज़ल ₹104.40
लोगों को अब दोनों ईंधन की कीमतों में कमी की उम्मीद है.
आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद है. अमेरिका-ईरान विवाद के चलते पिछले महीने सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की थी. अब कब कम होंगी कीमतें? देशवासियों को इसका इंतजार है.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


