AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की किस्त जारी करेंगे. अब यह भी खुलासा हो गया है कि पीएम मोदी योजना की 23वीं किस्त कहां और कितने बजे जारी करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे शुरू होगा. इस दिन पीएम मोदी 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करेंगे.
आपको बता दें कि इससे पहले अब तक इस योजना की कुल 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. 22वीं किस्त 13 मार्च को गुवाहाटी से जारी की गई थी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.
PC:नईदुनिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
