अमेरिका-ईरान युद्ध ख़त्म, हस्ताक्षर के बाद समझौता लागू

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका-ईरान युद्ध ख़त्म, हस्ताक्षर के बाद समझौता लागू

AMN. दुनिया भर के देशों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन भी आज आ गया है. अमेरिका-ईरान युद्ध ख़त्म हो गया है. युद्ध ख़त्म होने की ख़बर से दुनिया के देशों को बड़ी राहत महसूस हुई होगी. खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक अंतरिम समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पेरिस के वर्सेल्स पैलेस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ मुलाकात के दौरान इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति पजाखियान ने भी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये. यह समझौता भारतीय समयानुसार आज सुबह 5 बजे घोषणा के तुरंत बाद लागू हो गया.

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक ईरान में युद्ध खत्म हो जाएगा और लेबनान में भी संघर्ष खत्म होने की बात कही गई है. इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को खत्म करने की भी बात है. पहले खबर आई थी कि शांति समझौते पर 19 जून को जिनेवा के पास ल्यूसर्न शहर में हस्ताक्षर किए जाएंगे. इससे पहले भी फ्रांस के ऐतिहासिक वर्सेल्स पैलेस में इस पर हस्ताक्षर किए गए थे.

ईरानी सांसद मालेक शरियाती ने दिया बड़ा बयान

हालांकि, समझौते को लेकर ईरानी सांसद मालेक शरियाती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रंप के हस्ताक्षर पर किसी को भरोसा नहीं है. यह गारंटी के बराबर नहीं है.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version