AMN. अमेरिका-इजराइल और ईरान विवाद के बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को झटका दिया है. केंद्र सरकार ने अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की संख्या कम कर दी है। अब इस योजना के तहत सब्सिडी लाभार्थियों को 9 की जगह 4 सिलेंडर ही सरकार की ओर से दिए जाएंगे.
योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 14.2 किलोग्राम के 12 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद इसे घटाकर 9 कर दिया गया। अब सरकार ने लाभार्थियों को बड़ा झटका देते हुए योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 कर दी है। सरकार ने मई 2022 में सब्सिडी शुरू की थी। प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। अक्टूबर 2023 में यह सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई.
इसी वजह से सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है
केंद्र सरकार के नए नियम के तहत, योजना के लाभार्थियों को अब साल के पहले 4 सिलेंडर पर केंद्र सरकार द्वारा 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। केंद्र सरकार ने यह फैसला लोगों की औसत सालाना गैस खपत को ध्यान में रखते हुए लिया है. यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने दी है.
PC:hindi.इकोनॉमिकटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


