जयपुर. भजनलाल सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई तरह की पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो लोगों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं और उनके लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही हैं। मौसमी समय में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री लघु एवं सीमांत किसान सम्मान पेंशन योजना प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है।
वहीं, केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन योजनाएं भी राज्य में बड़े पैमाने पर लागू की जा रही हैं. इन सरकारी योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बड़ी संख्या में लोग इनका फायदा उठा रहे हैं.
कर पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी बनाया गया
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने 5 जून 2024 को नियमों में संशोधन कर पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट एवं पारदर्शी बना दिया है। इन नियमों के निरन्तर क्रियान्वयन से वृद्धजनों, विधवाओं, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा व्यक्तियों, विशेष योग्यजनों तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को नियमानुसार पेंशन सुनिश्चित की जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया को सरल और नागरिक अनुकूल बनाया गया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित नहीं रहे। इसकी अनुपालना में पेंशन आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं नागरिक अनुकूल बनाया गया है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सके। पेंशन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पेपरलेस संचालित की जा रही है। आवेदन, स्वीकृति एवं भुगतान की प्रक्रिया ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जन आधार आधारित सत्यापित मेटाडेटा के माध्यम से संचालित की जा रही है। पेंशन राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किया जा रहा है। साथ ही पेंशन संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
