जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अजमेर जिले से आरएलपी सदस्य आशीष सोनी के भाई पंकज सोनी की नागौर जिले के मेड़ता में बदमाशों द्वारा की गई हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे हृदय विदारक बताया है।
इस संबंध में आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने कहा कि मैंने इस मामले को लेकर राजस्थान पुलिस महानिदेशक और नागौर एसपी से टेलीफोन पर बात की है और इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है.
उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा आरएलपी परिवार सोनी परिवार के साथ खड़ा है. इस मामले में बदमाशों ने दो लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया है. बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील है कि वे इस मामले में आरोपियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करें.
पीसी:इचौक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
