AMN./strong>. क्या आप जानते हैं कि आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं? अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको एटीएम से पैसे निकालने के तरीके के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको कार्ड डालने या पिन टाइप करने की जरूरत नहीं है।
इसका नाम है ‘कार्डलेस कैश विदड्रॉल’ तकनीक. इस तकनीक ने एटीएम से पैसे निकालने की प्रक्रिया को बहुत आसान और सुरक्षित बना दिया है। UPI या बैंक के आधिकारिक ऐप पर आधारित इस तकनीक में आप QR कोड को स्कैन करके पैसे निकाल सकते हैं।
इस तकनीक के कारण ‘कार्ड स्किमिंग’ का खतरा शून्य हो गया है। इसमें आपको एटीएम के कीपैड को छूने की भी जरूरत नहीं है। इस कारण इसे साफ-सफाई और सुरक्षा दोनों लिहाज से बेहतर माना जाता है। इसके लिए स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करना होगा.
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

