CUET UG 2026 Result: इंतजार खत्म! एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स की लिस्ट
देश भर के लाखों छात्रों का इंतजार आज यानी 23 जून को खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर CUET UG 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बता दें कि NTA ने इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में, 11 से 31 मई और फिर 06 से 07 जून 2026 के बीच किया था। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अब बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
NTA द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे ‘Candidate Activity’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘NTA CUET UG Result 2026’ के लिंक का चयन करें।
- नया पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
आंकड़ों की जुबानी: परीक्षा का लेखा-जोखा
इस वर्ष CUET UG परीक्षा के लिए कुल 15,68,867 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11,64,098 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। भागीदारी के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है। कुल परीक्षार्थियों में 5,85,596 छात्राएं, 5,78,500 छात्र और 02 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे।
CUET UG 2026: टॉप-20 होनहारों की सूची
नीचे उन शीर्ष 20 उम्मीदवारों के एप्लीकेशन नंबर और उनके द्वारा प्राप्त स्कोर दिए गए हैं, जिन्होंने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है:
- 263510269243 — 1232.19
- 263510280526 — 1230.82
- 263510250636 — 1207.21
- 263510857590 — 1205.96
- 263510690773 — 1203.78
- 263510166320 — 1202.15
- 263510282507 — 1201.71
- 263510435802 — 1197.54
- 263510364596 — 1188.97
- 263510097074 — 1188.03
- 263510169655 — 1186.56
- 263511025556 — 1186.30
- 263510642106 — 1184.34
- 263510957952 — 1182.74
- 263510169135 — 1182.02
- 263510150578 — 1181.18
- 263510036813 — 1181.13
- 263510540260 — 1180.91
- 263510165473 — 1180.10
- 2635510531257 — 1177.65
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


