निर्जला एकादशी 2026: निर्जला एकादशी के दिन आप भी करें ये उपाय, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
निर्जला एकादशी 2026: निर्जला एकादशी के दिन आप भी करें ये उपाय, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत।
निर्जला एकादशी 2026: निर्जला एकादशी के दिन आप भी करें ये उपाय, फिर देखें कैसे बदलती है आपकी किस्मत।

AMN. हिंदू शास्त्रों में निर्जला एकादशी व्रत को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस व्रत को करने से लोगों के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाली निर्जला एकादशी सभी एकादशियों में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। निर्जला एकादशी के दिन जल और भोजन का सेवन नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। तो आइए आज जानते हैं उन उपायों के बारे में।

निर्जला एकादशी 2026 कब है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। यह तिथि 24 जून 2026 को शाम 06:12 बजे शुरू होगी और 25 जून को रात 08:09 बजे समाप्त होगी. ऐसे में निर्जला एकादशी व्रत 25 जून 2026 को उदया तिथि में रखा जाएगा.

धन वृद्धि के लिए करें ये उपाय

धन में वृद्धि के लिए निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं और ऊं नमोह नारायणाय नम: का जाप करें।

भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें.

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ॐ विष्णुवे नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ चढ़ाएं।
पीसी-अमर उजाला


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *