राम मंदिर: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपी जांच रिपोर्ट.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राम मंदिर: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपी जांच रिपोर्ट.
राम मंदिर: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में एसआईटी ने अपर मुख्य सचिव को सौंपी जांच रिपोर्ट.

AMN. अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितता के मामले में गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच टीम एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है. एसआईटी ने इस मामले से जुड़ी अपनी विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने साफ कर दिया है कि जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है. यानी ये आखिरी रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो एसआईटी ने हाल ही में अयोध्या मामले को लेकर कई स्तरों पर जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की थी. अब प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद इस संवेदनशील मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जायेगी.

15 जून को जांच शुरू की गई
7 जून को चढ़ावे की घटना सामने आने के बाद राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने सोमवार 15 जून को अपनी जांच शुरू की. महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और प्रशासक गोपाल राव से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया और नकदी गिनती और मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लगभग 150 लोगों के बयान दर्ज किए गए.

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *