अमेरिका ने फिर शुरू किया ईरान पर हमला, अब उन पर साधा निशाना, ट्रंप ने कही ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका ने फिर शुरू किया ईरान पर हमला, अब उन पर साधा निशाना, ट्रंप ने कही ये बात
अमेरिका ने फिर शुरू किया ईरान पर हमला, अब उन पर साधा निशाना, ट्रंप ने कही ये बात

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के देश ने एक बार फिर ईरान पर हमला बोला है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ईरानी ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले शुरू कर दिये गये हैं. अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई जॉर्डन में उसके सैन्य ठिकानों और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है।

इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि अब हमारी बारी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान को हमले की जानकारी थी और उसने अमेरिका से ऐसा न करने की अपील की थी.

इससे एक दिन पहले अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर संयुक्त हवाई हमले किए थे. अब केशम द्वीप पर एक आवासीय इमारत को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया है. हमले के बाद इमारत के मलबे में दो लोगों के फंसे होने की खबर है. होर्मोज़गन प्रांत के उप-गवर्नर ने बताया कि इमारत दुश्मन के गोले से टकराई थी। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, खुजेस्तान प्रांत के अबादान में कुछ ठिकानों को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया है. इस तरह दोनों देशों के बीच जंग खत्म होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है.

PC:hindi.news18

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *