मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 की परीक्षा 1 नवंबर को राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न हुई थी।
परीक्षा के सफल आयोजन के बाद, आयोग ने इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।
आंसर की पर इस डेट तक दर्ज की जा सकती है आपत्ति
आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इससे अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर लें। यदि वे इसमें दिए गए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आपत्ति का लिंक एक्टिव होने के ठीक 5 दिनों के भीतर अपनी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद होम पेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में जाएं और आंसर की के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर आंसर की ओपन हो जाएगी।
- अब इसे आसानी से डाउनलोड करें और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर लें।
- सुविधा के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां से डाउनलोड करें आंसर की
फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के सावधानीपूर्वक निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी को आधार मानकर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अनुमान है कि इसका रिजल्ट इस महीने के अंत तक या फिर दिसंबर माह में जारी किया जा सकता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


