प्रियंका गांधी का NDA पर तीखा प्रहार: "20 साल का शासन, बिहार में विनाश!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
प्रियंका गांधी का NDA पर तीखा प्रहार: "20 साल का शासन, बिहार में विनाश!"
'बिहार में उद्योग बंद, किसान बेहाल, चरम पर भ्रष्टाचार, 20 साल की सरकार ने कुछ नहीं किया', NDA पर बरसीं प्रियंका गांधी

चंपारण की धरती से प्रियंका गांधी का हुंकार: “बंद उद्योग, चरम भ्रष्टाचार, कहां गई खुशी?”

पूर्वी चंपारण: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यही वह चंपारण की धरती है जिसने महात्मा गांधी को सत्याग्रह का रास्ता दिखाया, लेकिन आज यहां की तस्वीर निराशाजनक है।

“महात्मा गांधी को राह दिखाने वाले थे बिहार के लोग”: प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता, जिन्हें महात्मा गांधी ने रास्ता दिखाया, उन्हें रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे। बिहार के लोगों को इस देश में अपनी भागीदारी समझनी होगी। आपको समझना होगा कि इस देश को बनाने वाले आपके पूर्वज हैं। जब यहां रास्ता तक नहीं था, उस समय आपके पूर्वज ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई लड़ रहे थे। जब महात्मा गांधीजी को यह बात पता चली थी, तब उन्होंने प्रेरित होकर यहां से ‘सत्याग्रह’ शुरू किया था।”

“तीन साल में गिरे 27 पुल, लोग कर रहे हैं पलायन”: उन्होंने कहा कि कल तक यहां विकास की गति तेज थी, लेकिन आज हालात बदल गए हैं। “आज यहां तीन साल में 27 पुल गिरे हैं। आज लोग रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज यहां के लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं।”

“बीजेपी के नेता आते हैं, पर दुख नहीं पूछते”: प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता यहां आते हैं, लेकिन कभी भी लोगों से पलायन के कारणों के बारे में नहीं पूछते। “आज यहां के शिक्षित लोग भी मजदूरी कर रहे हैं। पहले किसानी से भी काम चल जाता था, लेकिन इसके लिए सरकार से जो सहायता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल रही है। पहले इस इलाके में चीनी मिल होती थीं, लेकिन आज वे ठप हैं। आज यहां के किसानों को ईख बेचने के लिए यूपी जाना पड़ता है।”

“उद्योग ठप, भ्रष्टाचार चरम पर, त्योहारों में भी नहीं रही खुशी”: उन्होंने कहा, “आज उद्योग बंद हैं। छोटे व्यापार से भी कमाई हो जाती थी, लेकिन आज वह भी नहीं हो रही है। आज अब बचा क्या है? आज भ्रष्टाचार चरम पर है। छोटे कार्यों के लिए भी पैसा देना पड़ता है। आज कोई खुशी से त्योहार नहीं मनाता। अस्पतालों की स्थिति भी बदतर है।”

“महिलाएं संघर्ष कर रही हैं, पर सरकार ने नहीं सुना”: प्रियंका गांधी ने महिलाओं के संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, “महिलाएं आज संघर्ष कर रही हैं, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं समझा। आज जब चुनाव आया तो पैसे भेजे जा रहे हैं। 20 साल से यह सरकार चल रही है, लेकिन कभी रोजगार के लिए नहीं पूछा। बिहार के लोग आज भी देश का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा यहां के मुख्यमंत्री का भी सम्मान नहीं करती है। आज स्थिति यह है कि वे मंचों पर भी यहां के मुख्यमंत्री को नहीं आने देते।”

“ऐसी सरकार बनाएं जो आपके अधिकारों के लिए सोचे”: अंत में, कांग्रेस सांसद ने लोगों से अपील की, “आप ऐसी सरकार बनाएं जो आपके अधिकार के लिए सोचे।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *