थलापति विजय के बाद अब धनुष करेंगे राजनीति में कदम! ये मैंने कहा है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
थलापति विजय के बाद अब धनुष करेंगे राजनीति में कदम! ये मैंने कहा है
थलापति विजय के बाद अब धनुष करेंगे राजनीति में कदम! ये मैंने कहा है

AMN. थलापति विजय के बाद एक और अभिनेता जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं। अब तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष ने ऐसे संकेत दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को अपने फैन्स क्लब द्वारा आयोजित एक भव्य रक्तदान शिविर में धनुष ने फैन्स से कहा कि इतनी भीड़ सिर्फ फिल्मों का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा नहीं होनी चाहिए, बल्कि इस एकता का इस्तेमाल समाज सेवा के लिए भी किया जाना चाहिए.

इससे पहले भी इस स्टार अभिनेता के राजनीति में आने की अटकलें लगती रही हैं. अब सोशल मीडिया पर धनुष की स्पीच वायरल होते देख फैंस कह रहे हैं कि तमिलनाडु के सीएम बने विजय की तरह धनुष भी जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनुष ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों की जरूरतों को समझना चाहिए. इतने सारे लोग एक जगह जमा हो गए हैं. ऐसी एकता में बहुत ताकत होती है. हमें इस एकता को एक उद्देश्य देना होगा।’ इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ ऑडियो लॉन्च और फैन मीटअप से आगे बढ़कर अधिक से अधिक कल्याणकारी गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है।

ये बात मैंने अपने फैंस को बता दी है

उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे अपने इलाके के लोगों, उनके आसपास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और हर संभव तरीके से उनकी मदद करें। मुझे यकीन है आप करेंगे. धनुष की गिनती तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उन्होंने कई सुपर फिल्में दी हैं।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *