Entertainment
oi-Purnima Acharya
Published: Tuesday, January 27, 2026, 15:34 [IST]
अंजलि अरोड़ा: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ से विवादों के केंद्र तक
डिजिटल दुनिया में अपनी एक अलग सल्तनत खड़ी करने वाली अंजलि अरोड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ‘काचा बादाम’ के हुक स्टेप्स पर उनके बोल्ड अंदाज ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट का सबसे बड़ा सितारा बना दिया था। रील्स के जरिए शोहरत की सीढ़ियां चढ़ने वाली अंजलि ने कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में अपनी निजी जिंदगी के ऐसे पन्ने खोले, जिन्होंने पूरे देश को हैरान कर दिया था।
बॉयफ्रेंड के ‘कांड’ ने फिर उड़ाए होश!
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस वीडियो नहीं बल्कि उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल की गिरफ्तारी है। जैसे ही आकाश की गिरफ्तारी की खबर आई, इंटरनेट पर अंजलि अरोड़ा का नाम फिर से टॉप ट्रेंड में आ गया है।
VIP रसूख दिखाने के चक्कर में आकाश संसनवाल गिरफ्तार
– मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के मौके पर मेरठ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आकाश संसनवाल को हिरासत में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि आकाश जिस लग्जरी कार में घूम रहे थे, उस पर ‘विधायक’ और ‘सांसद’ का फर्जी स्टिकर लगा हुआ था। इसी फर्जीवाड़े ने पुलिस का शक पुख्ता कर दिया।
– इस मामले में आकाश के साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी महंगी गाड़ियों को सीज कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि ये लोग महज अपना रसूख और फर्जी रुतबा दिखाने के लिए सरकारी पदों के स्टिकर्स का गलत इस्तेमाल कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर अंजलि का जलवा
बता दें कि आकाश संसनवाल की लेडी लव अंजलि अरोड़ा डिजिटल दुनिया की पावरहाउस मानी जाती हैं। उनके बोल्ड डांस मूव्स, सिजलिंग तस्वीरें और वायरल रील्स लाखों प्रशंसकों के बीच हर पल चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही वजह है कि उनकी लाइफ से जुड़ी छोटी सी बात भी पल भर में वायरल हो जाती है।
MMS विवाद: जब अंजलि ने तोड़ी चुप्पी
अंजलि अरोड़ा का नाम तब सबसे बड़े विवाद में फंसा था जब एक कथित MMS वीडियो इंटरनेट पर लीक हुआ था। हालांकि, अंजलि ने बड़ी बेबाकी से इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उस वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने साफ किया था कि कुछ लोग फेम और व्यूज के लिए उनके चेहरे और नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और यह उन्हें बदनाम करने की एक गहरी साजिश है।
‘लॉकअप’ में खोला था रूस का वो ‘डार्क सीक्रेट’
विवादों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में अंजलि ने एक टास्क के दौरान अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज नेशनल टेलीविजन पर साझा किया था। यह राज उनकी रूस यात्रा से जुड़ा था, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया था।
‘5 हजार रूबल्स के लिए रूसी लड़के के साथ गुजारी थी रात’
– अंजलि ने कबूल किया था कि दिसंबर 2023 में जब वह रूस गई थीं, तब वह सिंगल थीं। वहां होटल के एक रिसेप्शनिस्ट के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं।
– अंजलि ने बताया था- “वह महज एक अट्रैक्शन था। शनिवार की पार्टी के लिए उसने मुझे ऑफर दिया था और मैंने उस रिसेप्शनिस्ट से 5 हजार रूबल्स (रूस की करंसी) लिए थे।”
– अंजलि के मुताबिक, उस वक्त उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि इस बारे में उनके परिवार या दोस्तों को कुछ नहीं पता था। अंजलि को डर था कि उनके माता-पिता यह जानकर उन्हें किस नजर से देखेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आज भी चर्चा का विषय बना रहता है।
BJP कनेक्शन और लव लाइफ की चर्चा
फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
कौन हैं अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल?
– आकाश संसनवाल पेशे से एक नामचीन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 79.3 हजार फॉलोअर्स हैं और वह एक बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
– खास बात यह है कि आकाश का एक दूसरा अकाउंट (akashsansanwalbjp) भी है, जहां वह बीजेपी से जुड़े कार्यक्रमों और नेता रमेश बिधूड़ी के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
अंजलि अरोड़ा: स्टारडम और संघर्ष की कहानी
सोशल मीडिया की चकाचौंध से लेकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे बॉयफ्रेंड के विवाद तक, अंजलि अरोड़ा का सफर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। विवाद हो, खुलासे हों या उनका स्टारडम, ‘काचा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा लाइमलाइट में बने रहना बखूबी जानती हैं।
Anjali Arora Boyfriend: कौन है अंजलि अरोड़ा का ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल? हुई गिरफ्तारी, मामला चौंकाने वाला
Seema Sajdeh: घर से भागकर शादी करने वाली सीमा-सौहेल खान का क्यों हुआ 24 साल बाद तलाक? EX बीवी ने खोले राज
Vadh 2 Trailer Out: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और इमोशन से भरी ये थ्रिलर फिल्म
Varun Dhawan Metro Video: मेट्रो में वरुण धवन ने किए ‘पुल-अप्स’, वायरल होने पर मुंबई मेट्रो ने लगाई क्लास
‘तूने जवानी में किया पर अब’, Govinda और सुनीता आहूजा की शादी खतरे में? पत्नी बोलीं- शकल दो कौड़ी की
Anjali Arora Caste: क्या है अंजलि अरोड़ा की जाति? कौन सा धर्म मानते हैं ‘काचा बादाम’ गर्ल और BF आकाश संसनवाल?
Anjali Arora के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, सरेआम किया ऐसा ‘कांड’, क्या है BJP से जुड़ा मामला?
Border 2 BO Collection Day 4: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 4 दिनों में कर ली इतनी बंपर कमाई
R Madhavan Caste: किस धर्म को मानते हैं पद्मश्री विजेता माधवन? क्या है जाति? बीवी का मजहब कौन सा?
कौन थे अभिजीत मजूमदार? जिनका 54 साल की उम्र में हुआ निधन, किस बीमारी से थे पीड़ित
पलाश मुच्छल ने किया स्मृति मंधाना के दोस्त विद्यान माने पर किया मानहानि का केस, जानिए पूरा मामला
Republic Day 2026: घर बैठे ऐसे मनाएं 77वां गणतंत्र दिवस, OTT पर जरूर देखें देशभक्ति से भरीं ये 5 फिल्में
Khushi Tiwary कौन हैं, जिसका सुहागरात में घूंघट उठा रहे दो शादियां करने वाले Pawan Singh?-VIDEO VIRAL
Varun Dhawan Milk Abhishek: Border 2 की सक्सेस पर क्यों वरुण धवन का दुग्धाभिषेक? Viral Video से मचा तहलका!
Yashasvi Jaiswal पर चढ़ा Border 2 का फीवर, बाथरूम में गाया ऐसा गाना कि लोग बोले- ‘भाई आप बैटिंग ही कर लो!’
English summary
anjali arora dark secret she spent night with russian boy for money and then did this with a bjp leader
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


