अरिजीत सिंह के संन्यास ने हिला दी म्यूजिक इंडस्ट्री: क्यों बनाई सुरों से दूरी? ‘दर्द’ और ‘संघर्ष’ की वो अनकही दास्तां
Entertainment | AMN-Purnima Acharya | Published: Wednesday, January 28, 2026, 14:30 [IST]
27 जनवरी 2026 की वह रात हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े भूकंप से कम नहीं थी। करोड़ों दिलों की धड़कन और सुरों के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर जैसे जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा। फैंस भावुक हैं और अपने पसंदीदा सिंगर से लगातार यह फैसला वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं।
आखिर अरिजीत सिंह ने गायकी से क्यों बनाई दूरी?
हर जुबां पर बस एक ही सवाल है—आखिर शिखर पर रहते हुए ऐसा कठोर फैसला क्यों? अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई भावुकता में लिया गया अचानक फैसला नहीं है, बल्कि वह पिछले कई सालों से इसकी जमीन तैयार कर रहे थे।
क्या 2016 में ही तय हो गया था संन्यास?
हैरानी की बात यह है कि अरिजीत ने इस विदाई का संकेत साल 2016 में ही एक इंटरव्यू के दौरान दे दिया था। उस वक्त उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली और गानों की रॉयल्टी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखी थी।
सलमान खान विवाद और बॉलीवुड में संघर्ष
करीब एक दशक पहले अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच हुआ विवाद आज भी चर्चाओं में रहता है। उस दौरान अरिजीत ने सोशल मीडिया पर सरेआम माफी भी मांगी थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस अनबन की वजह से अरिजीत को काम मिलना बंद हो गया था, लेकिन 2016 में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि विवाद का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
‘गाने नहीं मिले तो म्यूजिक प्रोड्यूसर बन जाऊंगा’
अरिजीत ने सालों पहले कहा था, “मैं लगातार काम कर रहा हूं। अगर भविष्य में गाने नहीं मिले, तो मैं म्यूजिक प्रोड्यूसर बन जाऊंगा।” आज उन्होंने अपनी मर्जी से प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहा है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह संगीत बनाना नहीं छोड़ेंगे। अब उनका पूरा फोकस खुद के म्यूजिक, प्रोडक्शन और फिल्ममेकिंग पर होगा।
फिल्म प्रोडक्शन में कदम: बेटे का डेब्यू और नवाजुद्दीन की बेटी
संन्यास की खबर के साथ अरिजीत ने एक और धमाका किया है। वह अपनी पहली हिंदी फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह के बेटे लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं उनके अपोजिट नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा नजर आएंगी।
‘आवाज के लिए खुद को टॉर्चर किया’
अरिजीत का यहां तक का सफर बेहद तकलीफदेह रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी असली आवाज लोगों को पसंद नहीं आती थी। ‘द म्यूजिक पॉडकास्ट’ में उन्होंने बताया, “मैंने अपनी आवाज को खुद तोड़ा है। मुझे अपना वोकल टेक्सचर बदलने के लिए गले को टॉर्चर करना पड़ा। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसे जिम में मसल्स बनाना। मैंने खुद को बहुत परेशान किया ताकि आवाज का प्रोजेक्शन अलग हो सके।” यही वो रूहानी मेहनत है, जिसने उन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद और चहेता गायक बनाया।
इंडस्ट्री की अन्य बड़ी खबरें:
- अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला क्यों लिया? हुआ चौंकाने वाला खुलासा।
- क्या है अंजलि अरोड़ा का ‘काला सच’? पैसे के लिए रूसी लड़के साथ गुजारी रात।
- KRK Jail News: ओशिवारा फायरिंग केस में केआरके को झटका, भेजे गए जेल।
- क्या होती है प्लेबैक सिंगिंग? जिससे अरिजीत सिंह ने लिया संन्यास; आसान भाषा में समझिए।
- द केरला स्टोरी 2: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म का खौफनाक मोशन पोस्टर रिलीज।
- अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार, मामला चौंकाने वाला।
- पिता सिख, मां बंगाली हिंदू- अरिजीत सिंह किस धर्म या जाति को फॉलो करते हैं?
- ‘असली हीरो तो आप हैं’, जब अरिजीत सिंह के मुरीद हुए थे विराट कोहली।
- R Madhavan Caste: किस धर्म को मानते हैं पद्मश्री विजेता माधवन? क्या है जाति?
- Jana Nayagan: ‘जन नायकन’ की रिलीज पर फिर संकट, अब क्या करेंगे थलपति विजय?
- Vadh 2 Trailer Out: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की फिल्म में सस्पेंस और इमोशन का तड़का।
- अंजलि अरोड़ा और उनके BF आकाश संसनवाल की जाति और धर्म पर चर्चा।
- Border 2 BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की बंपर कमाई जारी।
- वरुण धवन को मुंबई मेट्रो ने लगाई क्लास, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल।
English summary:
Arijit Singh retirement expressed pain said I was tortured, shocking revelations on playback singing.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


