AMN. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. बिहार सरकार भी ऐसी ही योजना चला रही है. गरीब और जरूरतमंद विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना संचालित की जा रही है।
राज्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत 40 से 79 वर्ष की आयु वर्ग की बीपीएल श्रेणी की विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत सरकार विधवा महिलाओं को हर महीने 11,000 रुपये की पेंशन देती है।
वर्ष 2025 से पहले इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को 400 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इस पेंशन से महिलाओं को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
पीसी: नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


