बांग्लादेश: ये तीन हिंदू नेता भी जीते, बीएनपी के खाते में आईं इतनी सीटें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
बांग्लादेश: ये तीन हिंदू नेता भी जीते, बीएनपी के खाते में आईं इतनी सीटें
बांग्लादेश: ये तीन हिंदू नेता भी जीते, बीएनपी के खाते में आईं इतनी सीटें

AMN. बांग्लादेश में छात्र आंदोलन द्वारा शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद गुरुवार को हुए पहले आम चुनाव में जनता ने दिवंगत खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) पर भरोसा जताया। पार्टी 299 में से 211 सीटें जीतकर 20 साल बाद देश की सत्ता में वापसी करने जा रही है।

अब खालिदा के बेटे तारिक रहमान के देश के पहले पीएम बनने की संभावना है. वहीं, पाकिस्तान के करीबी जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को केवल 77 सीटें मिली हैं। बांग्लादेश में इस बार तीन हिंदू उम्मीदवार भी सांसद बनने में सफल रहे हैं.

गयाश्वर चंद्र रॉय, निताई रॉय चौधरी और एडवोकेट दीपेन दीवान ने बीएनपी उम्मीदवार के रूप में यह चुनाव जीता है। गयाश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है, निताई रॉय चौधरी ने मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है और वकील दीपेन दीवान ने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है।

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

बांग्लादेश की राजनीति


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *