संजय लीला भंसाली की ‘Love and War’ से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक आउट, देखते ही रह जाएंगे आप!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
संजय लीला भंसाली की 'Love and War' से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक आउट, देखते ही रह जाएंगे आप!
vicky kaushal first look released from sanjay leela bhansali love and war

‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का ‘स्मोकी’ अवतार: भंसाली की जादुई दुनिया में छिड़ी जंग और इश्क की दास्तां!

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में विक्की का अंदाज बेहद पैना, स्मोकी और इंटेंस है। हाथ में सिगरेट और लाइटर थामे विक्की की बेबाक नजरें सीधे दर्शकों के दिल में उतरती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने इस किरदार को पेश करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “नज़रें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं… संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को। सिनेमाघरों में मिलते हैं!”

विक्की का यह लुक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्रभावशाली पोस्टर्स के बाद सामने आया है। इन तीनों सितारों के पोस्टर्स ने मिलकर ‘लव एंड वॉर’ की रहस्यमयी दुनिया की अलग-अलग परतें खोल दी हैं। विक्की की इस धमाकेदार एंट्री ने फिल्म के विजुअल कैंपेन में एक नई गहराई और तीखापन जोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: ‘BJP मुझसे सलाह नहीं लेती’, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का छलका दर्द, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर लगाया विराम

विक्की के इस लुक से ठीक पहले चर्चा का केंद्र आलिया भट्ट का ‘कैबरे-थीम’ वाला अवतार था। रणबीर कपूर के खौफनाक पोस्टर के अगले ही दिन आलिया के इस लुक ने फैंस को चौंका दिया था। दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान भी इस पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने लिखा, “वाह, SLB (संजय लीला भंसाली) ने एक शो-गर्ल को पेश किया है! 70 का दशक वापस आ गया है और कैबरे कभी इतना शानदार नहीं लगा।”

आलिया भट्ट ने सीनियर एक्ट्रेस का आभार जताते हुए जवाब दिया, “बहुत-बहुत धन्यवाद, ज़ीनत मैम। हमने सेट पर आपके बारे में अनगिनत बार चर्चा की है, इसलिए यह तारीफ बहुत खास है।” आलिया के ऑफिशियल लुक में वह स्टेज पर फेदर्ड हेडड्रेस, क्रॉप टॉप और थाई-हाई स्लिट स्कर्ट में एक ड्रामैटिक परफॉर्मर के रूप में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउट; कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

इसी बीच, ‘लव एंड वॉर’ का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर लीक होकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही ड्रेस हूबहू आलिया के पोस्टर जैसी है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म का कोई भव्य कैबरे सीक्वेंस हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस क्लिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिल्म की खास बातें

संजय लीला भंसाली ने न केवल इस फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसे लिखा, प्रोड्यूस और एडिट भी किया है। इतना ही नहीं, फिल्म का संगीत भी उन्हीं की धुनों से सजा है। हालांकि कहानी को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन संकेतों से पता चलता है कि यह युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक जटिल प्रेम त्रिकोण है। लीक हुई जानकारियों के अनुसार रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म में सैन्य अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Love And War से Ranbir Kapoor का खौफनाक फर्स्ट लुक आउट! खून से लथपथ दिखे एक्टर, पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव देखने को मिले हैं। पहले क्रिसमस 2025 और फिर मार्च 2026 की तारीखों के बाद, अब यह सिनेमाई अनुभव 21 जनवरी, 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।

इस प्रोजेक्ट के जरिए रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी पहली बार भंसाली के विजन का हिस्सा बन रही है। यह ‘सांवरिया’ (2007) के करीब 20 साल बाद भंसाली और रणबीर का पुनर्मिलन है, वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया के साथ उनका दूसरा कोलेबोरेशन। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और विक्की ‘संजू’, आलिया और विक्की ‘राज़ी’ और रणबीर-आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपनी केमिस्ट्री पहले ही दिखा चुके हैं, लेकिन भंसाली के निर्देशन में इन तीनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *