बिग बॉस 19: मालती चाहर की एंट्री के साथ गरमाया माहौल, तान्या मित्तल पूल में गिरीं, रो पड़ीं!
बिग बॉस 19 का सफर हर दिन रोमांच और ड्रामा से भरपूर होता जा रहा है। हाल ही में, टीम इंडिया के क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन, मालती चाहर, ने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में घर में कदम रखा है। उनकी एंट्री ने खेल में नया रंग भर दिया है, जहां ज्यादातर प्रतियोगियों ने उनका सहज स्वागत किया, वहीं तान्या मित्तल की प्रतिक्रिया कुछ अलग दिखी। अब, बिग बॉस के मेकर्स द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें मालती ने तान्या को पूल में धक्का दिया, जिसके बाद तान्या सिसक-सिसक कर रो पड़ीं।
मालती चाहर ने तान्या मित्तल को स्विमिंग पूल में गिराया
बिग बॉस 19 के एक नए एपिसोड में, घर को एक भूतिया थीम वाले नॉमिनेशन टास्क के लिए तैयार किया गया है। जारी किए गए प्रोमो में, मालती चाहर को तान्या मित्तल का नाम लेते हुए और उन्हें स्विमिंग पूल में धकेलते हुए दिखाया गया है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद, तान्या बुरी तरह रोने लगीं। मालती ने तुरंत पूछा कि वह क्यों रो रही हैं, जिस पर तान्या ने जवाब दिया, “मैं तुमसे नाराज नहीं हूं।” मालती ने फिर चेतावनी दी, “जितना रोना है रो लो, अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़ा तो मैं तुम्हें फिर पूल में धक्का दूंगी।”
मालती ने तान्या के खेल की खोली पोल
टास्क के समापन के बाद, मालती, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ बैठीं और तान्या के गेम को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि तान्या सिर्फ साड़ी ही पहनती हैं। जब उन्हें पता चला कि टास्क में पूल में जाना है, तो वह साड़ी पहनकर आ गईं और ओवरएक्टिंग करने लगीं। उन्हें बस महत्व चाहिए। तुम लोग क्या बात करते रहते हो, सबकुछ देखो।” अब तक, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और नतालिया बिग बॉस से बाहर हो चुके हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


