छठ महापर्व की शुरुआत आज से हो चुकी है। इस दौरान सुबह और शाम दोनों समय घाटों पर जाना पड़ता है, जहां पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया जाता है। इसलिए भूलकर भी गले में भारी नेकलेस न पहनें, क्योंकि यह चुभ सकता है और बड़े झुमके कान में दर्द करने लगते हैं। इसके विपरीत, हल्की ज्वेलरी पहनने से महिलाएं पूरे दिन आराम महसूस करती हैं और तस्वीरें भी शानदार आती हैं, क्योंकि चेहरे पर थकान नजर नहीं आती।
इस बार आप एक्ट्रेसेस के लुक्स को फॉलो करके मिनिमल ज्वेलरी पहन सकती हैं। छठ पूजा के दौरान हल्की ज्वेलरी पहनना एक बेहतरीन विकल्प है।
इस बार छठ पूजा में पहनें हल्की ज्वेलरी
समय के साथ फैशन बदल रहा है। पहले लोग भारी-भरकम ज्वेलरी पहनते थे, लेकिन आजकल हल्की और सिंपल ज्वेलरी का क्रेज है। केवल एक सही स्टेटमेंट पीस से आपका पूरा लुक किसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैसा खूबसूरत नजर आ सकता है। आइए जानते हैं कि सिंपल ज्वेलरी के साथ आप खुद को कैसे स्टाइलिश बना सकती हैं।
आलिया भट्ट वाला स्टेटमेंट झुमका लुक
आजकल ज्यादातर लोग बॉलीवुड हीरोइनों जैसा लुक पाना चाहते हैं। अगर आप भी छठ पूजा में बेहद खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आलिया भट्ट के इस झुमका लुक को जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप ब्राइट कलर की सिल्क या कॉटन साड़ी पहन सकती हैं। बालों को एक साफ-सुथरे लो बन में बांधकर उसमें फ्रेश गजरा लगाएं और माथे पर छोटी सी बिंदी सजाएं। ऐसा करने से आपका खाली गला भी भरा-भरा नजर आएगा। घाट पर यह लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
तमन्ना भाटिया का स्लीक चोकर लुक
अगर आपको गले का खालीपन पसंद नहीं है, तो चोकर सेट आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गले से चिपका हुआ एक हल्का गोल्ड या पर्ल वाला चोकर पहनें। यदि आपकी साड़ी एकदम प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली है, तो यह चोकर और भी ज्यादा खिलकर सामने आएगा। इसके साथ आप छोटे-छोटे मैचिंग स्टड्स पहन सकती हैं, लेकिन भारी झुमकों को बिल्कुल नजरअंदाज करें।
सारा अली खान वाला मांग टीका लुक
कई बार महिलाएं छठ के पावन अवसर पर साड़ी नहीं पहनती हैं, बल्कि अनारकली या चूड़ीदार सूट पहनकर ही अर्घ्य देती हैं। ऐसे में गले के हार को छोड़कर सिर्फ एक खूबसूरत मांग टीका पहना जा सकता है। लुक को कंप्लीट और खास बनाने के लिए छोटे ईयररिंग्स ही काफी हैं। यह अंदाज न केवल युवा और फ्रेश लगता है, बल्कि पूरी तरह पारंपरिक भी है।
वामिका गब्बी वाला मॉडर्न पर्ल लुक
अगर आप भी एक ट्रेंडी लुक पाना चाहती हैं, तो पेस्टल या रस्ट कलर के कपड़े पहनने वाली महिलाओं पर पर्ल (मोती) सबसे ज्यादा फबते हैं। आप एक सिंगल लाइन वाली पर्ल चेन या पर्ल ड्रॉप वाले छोटे ईयररिंग्स पहन सकती हैं। इससे आपका लुक कमाल का लगेगा और किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आप एकदम रॉयल नजर आएंगी। जो महिलाएं कुछ हटकर दिखना चाहती हैं और मॉर्डन लुक ट्राई करना चाहती हैं, वे इस स्टाइल को जरूर अपनाएं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


