संतान की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए होती है छठी मईया की आराधना

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
15 Min Read
संतान की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए होती है छठी मईया की आराधना
chhathi maiya is worshipped with the wish for the well being and good fortune of one children

लोक आस्था का महापर्व छठ: 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्योपासना, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत का महत्व और कथा

13 नवंबर 2026 से महाव्रत-पर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रतधारी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। इसमें छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। शनिवार 14 नवंबर को खरना किया जाएगा। रविवार 15 नवंबर को शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं सोमवार 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक कठिन उपवास करती हैं। यहां भी पूर्वांचल के लोग बड़े उत्साह से यह पर्व मनाते हैं। यह पर्व पांच से आठ नवंबर तक चलेगा। छठ पूजा में पानी में खड़े होकर स्नान, उपवास, और सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है। प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी देवी रखा गया। यह देवी बालकों की रक्षा और आयु प्रदान करती हैं। स्कंद पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है। षष्ठी तिथि शिशुओं के संरक्षण व संवर्धन की देवी हैं।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 13 नवंबर 2026 से महाव्रत-पर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रतधारी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। छठ पूजा में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें अस्त होते सूर्य की भी पूजा की जाती है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें भगवान सूर्य को डूबते और उगते, दोनों स्वरूपों में अर्घ्य दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja पर होती है Shashthi Devi की आराधना, संतान रक्षा और खुशहाली का मिलता है आशीष

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। छठ के पर्व को आस्था का महापर्व माना गया है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर छठी मैया की पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठ पूजा करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि, धन, वैभव, यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। कहते हैं जो महिलाएं यह व्रत रखती हैं उनकी संतानों को दीर्घायु और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ यह व्रत करने से निरोगी जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है। छठ पर्व भारत के कुछ कठिन पर्वों में से एक है जो 4 दिनों तक चलता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। यह व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए भी किया जाता है। महिलाओं के साथ पुरुष भी यह व्रत करते हैं। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है, इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

13 नवंबरः नहाय खाय से हो जाती है, छठ पूजा की शुरुआत

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष कि चतुर्थी तिथि को छठ महापर्व कि पहली परंपरा का निर्वाह किया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को नहाए-खाए के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा के अनुसार सबसे पहले घर की सफाई कर उसे शुद्ध किया जाता है। इसके पश्चात छठव्रती स्नान कर शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं। घर के अन्य सभी सदस्य व्रती सदस्यों के भोजन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं। नियम के अनुसार, इस दिन भात, लौकी की सब्जी और दाल ग्रहण किया जाता है और खाने में सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करते हैं। इस दिन से घर में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है, और लहसुन-प्याज़ बनाने की मनाही हो जाती है। कई परिवारों में सेंधा नमक का उपयोग करने या बिना नमक का भोजन बनाने की परंपरा है। सबसे पहले भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रत करने वाला व्यक्ति प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करता है। नहाय-खाय को शरीर और मन की शुद्धि और कठिन व्रत की शुरुआत का दिन माना जाता है।

14 नवंबरः खरना- दूसरे दिन रखते हैं, पूरे दिन का उपवास

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि छठ पूजा में दूसरे दिन को “खरना” के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन का उपवास रखती हैं। खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण। परंपरा के अनुसार, मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाई जाती है। खीर के साथ अन्य पारंपरिक पकवान तैयार किए जाते हैं। पूजा के बाद छठी मैया को भोग लगाया जाता है और व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में प्रसाद बांटा जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू होता है। इस दौरान व्रती न भोजन करते हैं और न पानी पीते हैं। यह व्रत 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है।

15 नवंबरः संध्या अर्घ्य में करते है सूर्य की उपासना

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, जिसकी वजह से इसे “संध्या अर्ध्य“ कहा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं भोर में सूर्य निकलने से पहले रात को रखा मिश्री-पानी पीती हैं। उसके बाद अगले दिन अंतिम अर्घ्य देने के बाद ही पानी पीना होता है। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बांस की टोकरी और सूप में पूजा सामग्री सजाई जाती है। इसमें ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना, मूली, अदरक और अन्य मौसमी सामग्री रखी जाती है। छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ होता है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार किया जाता है। इसे पूरी शुद्धता के साथ बनाया जाता है और भगवान सूर्य तथा छठी मैया को अर्पित किया जाता है। शाम को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब या अन्य जलाशय के किनारे पहुंचते हैं। पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान सूर्य देव की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के कल्याण की प्रार्थना की जाती है। अर्घ्य देने के बाद भी व्रती रातभर निर्जल उपवास रखते हैं।

16 नवंबरः उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न होती है छठ पूजा

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्य दिया जाता है। छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन उषा अर्घ्य कहलाता है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले ही व्रती पूजा सामग्री लेकर नदी-तालाब के घाट पर पहुंच जाते हैं। सूर्योदय होने पर जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करके छठी मैया से परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती छठी मैया की पूजा करते हैं और प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं। इसी के साथ करीब 36 घंटे से चल रहा निर्जल उपवास पूरा हो जाता है। व्रत रखने वाली महिलाएं और पुरुष छठी मईया और सूर्य देव से अपने संतान और पूरे परिवार की सुख-शांति और उन पर अपनी कृपा बनाये रखने की प्रार्थना करती हैं।

पौराणिक कथा

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि छठ पर्व पर छठी माता की पूजा की जाती है, जिसका उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मिलता है। एक कथा के अनुसार प्रथम मनु स्वायम्भुव के पुत्र राजा प्रियव्रत को कोई संतान नहीं थी। इस वजह से वे दुखी रहते थे। महर्षि कश्यप ने राजा से पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करने को कहा। महर्षि की आज्ञा अनुसार राजा ने यज्ञ कराया। इसके बाद महारानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन दुर्भाग्य से वह शिशु मृत पैदा हुआ। इस बात से राजा और अन्य परिजन बेहद दुखी थे। तभी आकाश से एक विमान उतरा जिसमें माता षष्ठी विराजमान थीं। जब राजा ने उनसे प्रार्थना की, तब उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि- मैं ब्रह्मा की मानस पुत्री षष्ठी देवी हूँ। मैं विश्व के सभी बालकों की रक्षा करती हूँ और निसंतानों को संतान प्राप्ति का वरदान देती हूँ।” इसके बाद देवी ने मृत शिशु को आशीष देते हुए हाथ लगाया, जिससे वह जीवित हो गया। देवी की इस कृपा से राजा बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने षष्ठी देवी की आराधना की। ऐसी मान्यता है कि इसके बाद ही धीरे-धीरे हर ओर इस पूजा का प्रसार हो गया।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोकपर्व है। यही एक मात्र ऐसा त्यौहार है जिसमें सूर्य देव का पूजन कर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। वे ही एक ऐसे देवता हैं जिन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखा जाता है। वेदों में सूर्य देव को जगत की आत्मा कहा जाता है। सूर्य के प्रकाश में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता पाई जाती है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को आरोग्य, तेज और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, पूर्वज, मान-सम्मान और उच्च सरकारी सेवा का कारक कहा गया है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी माता के पूजन से व्यक्ति को संतान, सुख और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। सांस्कृतिक रूप से छठ पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है इस पर्व की सादगी, पवित्रता और प्रकृति के प्रति प्रेम।

खगोलीय और ज्योतिषीय महत्व

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी छठ पर्व का बड़ा महत्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि एक विशेष खगोलीय अवसर, जिस समय सूर्य धरती के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित रहता है। इस दौरान सूर्य की पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर सामान्य से अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाती है। इन हानिकारक किरणों का सीधा असर लोगों की आंख, पेट व त्वचा पर पड़ता है। छठ पर्व पर सूर्य देव की उपासना व अर्घ्य देने से पराबैंगनी किरणें मनुष्य को हानि न पहुंचाएं, इस वजह से सूर्य पूजा का महत्व बढ़ जाता है।

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। उन्हें षष्ठी देवी और प्रकृति की अधिष्ठात्री शक्ति से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से संतान को सुख, स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। छठ पूजा में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष महत्व है। पूजा का प्रसाद तैयार करते समय स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। व्रती को सात्विक भोजन करना चाहिए और पूजा के चारों दिन संयम रखना चाहिए। पूजा सामग्री को साफ स्थान पर रखना चाहिए। छठ पूजा का मूल भाव श्रद्धा, प्रकृति के प्रति सम्मान, सूर्य उपासना और परिवार के कल्याण की कामना है।

  • डा. अनीष व्यास
    भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *