खामोश खतरा: आखिर क्यों जानलेवा बनता जा रहा है स्ट्रोक और कैसे करें इसकी पहचान?
सामान्य भाषा में अगर स्ट्रोक को समझा जाए, तो यह स्थिति तब पैदा होती है, जब दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड की सप्लाई ब्लॉक ब्लड वेसल या ब्लड वेसल के फटने के कारण रुक जाती है। लाइफस्टाइल में कई समस्याओं के कारण यह समस्या इतनी गंभीर होती जा रही है। आज के समय में दुनियाभर में स्ट्रोक मौतों और लंबे समय तक रहने वाली विकलांगता की एक बड़ी वजह बन चुका है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हाई ब्लडप्रेशर या हाईपरटेंशन, स्ट्रोक के लिए सबसे जरूरी मॉडिफाइड रिस्क में से एक माना जाता है। लेकिन अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की आदत डालें, तो इस समस्या से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
हाईपरटेंशन बढ़ाता है स्ट्रोक का खतरा
बता दें कि ब्लड वेसल की दीवारों पर हाईपरटेंशन बहुत अधिक दबाव डालता है। जिस कारण वह धीरे-धीरे डैमेज होने लगती है। फिर कई तरीकों से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Japanese 3-3-3 Walking Method से घटाएं वजन और रखें Blood Pressure कंट्रोल
ब्लड वेसल्स को नुकसान
लगातार हाई बीपी आर्टरीज की अंदरूनी परत को डैमेज करता है। जिस कारण एथेरोस्क्लेरोसिस होता है और इसमें फैटी प्लाक जमा हो जाते हैं और ब्लड वेसल्स को पतला कर देते हैं।
इस्केमिक स्ट्रोक
सिकुड़ी हुई प्लाक और आर्टरीज के फटने से ब्लड क्लाट बन सकता है। जिससे दिमाग में ब्लड सप्लाई रुक जाती है।
हेमोरेजिक स्ट्रोक
क्रोनिक हाईपरटेंशन छोटी ब्लड वेसल को कमजोर करने का काम करता है। जिससे ब्रेन में ब्लीडिंग और उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है।
स्मॉल-वेसल डिजीज
ब्रेन के गहरे स्ट्रक्चर को आपूर्ति करने वाली छोटी आर्टरी को हाईपरटेंशन डैमेज कर सकता है। इससे लैकुनर इन्फार्क्ट हो सकता है और चेतना में कमी आ सकती है।
हालांकि अक्सर हाईपरटेंशन के कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं, जिससे रेगुलर ब्लडप्रेशर मानिटरिंग जरूरी हो जाती है। लाइफस्टाइल में बदलाव करके और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है और इससे स्ट्रोक का जोखिम भी काफी कम हो जाता है।
स्ट्रोक से जुड़े अन्य रिस्क फैक्टर
स्ट्रोक के रिस्क फैक्टर को सुधार किए जाने वाले और नहीं किए जाने वाले श्रेणी को जान सकते हैं।
इन रिस्क फैक्टर को सुधारें
डायबिटीज मेलिटस – हाई ब्लड ग्लूकोज और ब्लड वेलस को डैमेज करता है और एथेरोस्क्लेरोसिस को तेज करता है।
हाई कोलेस्ट्राल – बढ़ा हुआ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल प्लाक बनाने और आर्टरी को पतला करने में मदद करता है।
स्मोकिंग और तंबाकू का इस्तेमाल – इनका इस्तेमाल करने से ब्लड वेसल डैमेज होता है, बीपी बढ़ता है और ब्लड क्लाट बनने को बढ़ाता है।
मोटापा – अगर शरीर का वेट अधिक है, तो डायबिटीज, हाईपरटेंशन और दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी – फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण मोटापा, हाईपरटेंशन और मेटाबोलिक हेल्थ खराब होती है।
अनहेल्दी खानपान – सैचुरेटेड फैट, बहुत अधिक प्रोसेस्ड खाना और ज्यादा नमक का सेवन दिल के खतरे को बढ़ाता है।
दिल की बीमारी – एट्रियल फिब्रिलेशन से दिल में खून के थक्के बन जाते हैं और यह थक्के दिमाग तक जा सकते हैं।
अल्कोहल – ज्यादा अल्कोहल लेने से स्ट्रोक और बीपी का जोखिम बढ़ सकता है।
इसके अलावा न बदलने वाले रिस्क फैक्टर में फैमिली हिस्ट्री, जेनेटिक कारण, बढ़ती उम्र और पहले हुआ स्ट्रोक या ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक शामिल हैं। हालांकि इन चीजों को बदला नहीं जा सकता है, लेकिन ऊपर बताए गए रिस्क फैक्टर को मैनेज करके ओवरऑल खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
स्ट्रोक के शुरुआती संकेत
स्ट्रोक के लक्षणों को जल्दी पहचानना बेहद जरूरी है। क्योंकि फौरन इलाज से दिमाग के टिशू बच सकते हैं और व्यक्ति की बेहतर रिकवरी हो सकती है।
B.E. F.A.S.T. से संकेतों को पहचाने
B – बैलेंस – तालमेल में कमी, अचानक चक्कर आना या चलने में मुश्किल होना।
E – आंखें – डबल दिखना, अचानक धुंधला दिखना या नजर जाना।
F – चेहरा – चेहरे का एक ओर लटक जाना या फिर सुन्न हो जाना।
A – हाथ – अचानक कमजोरी या सुन्न होना या फिर शरीर के एक तरफ
S – स्पीच – बोलने में मुश्किल होना, ठीक से न बोल पाना या बात समझ न आना।
T – समय – कोई भी लक्षण दिखने पर फौरन इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें।
अन्य संकेतों में अचानक से कंफ्यूजन, बिना किसी साफ़ वजह के अचानक तेज सिर दर्द या निगलने में मुश्किल होता है।
अगर स्ट्रोक का शक हो, तो फौरन मेडिकल मदद लेनी चाहिए। लक्षणों के शुरू होने का समय नोट करें, खाना या पानी न दें और मेडिकल प्रोफेशनल्स की सलाह लिए बगैर एस्पिरिन देने से बचना चाहिए। क्योंकि स्ट्रोक में ब्लीडिंग हो सकती है। जिसके लक्षण कुछ ही मिनटों में गायब हो जाते हैं और टीआइए का संकेत हो सकता है। उनको भी फौरन जांच की जरूरत होती है।
लाइफस्टाइल में करें सुधार
डायबिटीज और कोलेस्ट्राल को करें मैनेज।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें।
संतुलित डाइट लें।
धूम्रपान बंद करें।
वेट कंट्रोल करें।
बेहतर नींद लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


