मनमोहन सिंह के हाथों में देश सुरक्षित था, मुझे पूरा भरोसा था: सोनिया गांधी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
मनमोहन सिंह के हाथों में देश सुरक्षित था, मुझे पूरा भरोसा था: सोनिया गांधी
जानती थी कि प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के हाथों में देश सुरक्षित रहेगा: सोनिया गांधी

उन्होंने पुस्तक में लिखा, ‘‘मैंने अपने सहयोगी डॉ. मनमोहन सिंह से मेरे साथ चलने को कहा। 18 मई का दिन था, जब हम राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उसकी विशाल और भव्य दीवारें तपती धूप के बीच ऊंची खड़ी थीं। उस आलीशान इमारत के ‘ईस्टर्न कोर्ट’ (पूर्वी प्रांगण) के बीचों-बीच बलुआ पत्थर से बने एक बड़े फव्वारे के आस-पास कबूतरों का झुंड मंडरा रहा था।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘जैसे ही हमारी गाड़ियां प्रवेश द्वार पर रुकीं, मेरे मन में भावनाओं का एक सैलाब उमड़ पड़ा। मैं अपनी सास और राजीव के साथ पहले भी कई बार वहां जा चुकी थी, लेकिन इस बार मैं राष्ट्रपति भवन के लंबे, अंधेरे गलियारों से एक अलग मकसद के लिए गुज़र रही थी।’’

उन्होंने पुस्तक में लिखा, ‘‘हम राष्ट्रपति भवन से 10, जनपथ स्थित मेरे आवास पहुंचे। मैंने डॉ. सिंह को उनकी कार तक छोड़ा। वापसी में या उससे पहले भी हम दोनों के बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी। मैंने उस समय भी उनसे कुछ नहीं कहा। बाकी सभी लोगों की तरह उन्होंने भी स्वाभाविक रूप से यही मान लिया था कि यह जिम्मेदारी (प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी) मुझे ही मिलेगी।’’

पुस्तक में सोनिया गांधी ने इस बात का जिक्र किया कि कैसे वह इस बात को लेकर अंदर ही अंदर उलझन में थीं कि उन्हें प्रधानमंत्री का पद स्वीकार करना चाहिए या नहीं और अंत में उन्होंने अपनी ‘‘अंतरात्मा की आवाज’’ सुनी।

यह संस्मरण 2004 के चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से जुड़ी राजनीतिक घटनाओं पर भी प्रकाश डालता है। उस समय सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय पार्टी तथा गठबंधन का नेतृत्व किया था। इस गठबंधन ने एक दशक तक देश में सरकार चलाई थी।

पीटीआई के इनपुट के साथ


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *