आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई घर बैठे अपनी पसंद का सामान मंगाने की सुविधा का लुत्फ उठा रहा है, जिससे जिंदगी बेहद आसान हो गई है।
इसी बीच, दुनिया के दिग्गज उद्यमी एलन मस्क ने एक ऐसा संकेत दिया है, जिससे ई-कॉमर्स की दुनिया में भूचाल आ सकता है। मस्क ने खुलकर इशारा किया है कि वे ई-कॉमर्स के बेताज बादशाह ‘अमेजन’ को कड़ी टक्कर देने के लिए जल्द ही एक नया एआई-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म उतार सकते हैं।
क्या है पूरा मामला?
इस पूरी हलचल की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर के पोस्ट से हुई। यूजर ने दावा किया कि अमेजन उनके ‘Grok AI’ बॉट्स को अपने प्लेटफॉर्म से ऑर्डर देने से रोक (ब्लॉक) रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि इस पर एलन मस्क का रवैया बहुत सीधा था—उन्होंने बस इतना कहा कि अपने बॉट से कहो कि वह सामान किसी और जगह से खरीद ले।
यूजर ने खुलासा किया कि उनका एक ग्रोक बॉट अमेजन के रिटर्न हैंडल करने का काम करता था, इसलिए वे इस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। यूजर ने आगे सवाल किया कि क्या आप अपने बॉट के लिए स्टोर बदलेंगे? और इसके साथ ही एलन मस्क को सीधा सुझाव दिया, “Elon, i think its time for an X Shop?” (एलन, मुझे लगता है कि अब X Shop लाने का सही समय आ गया है?)
Maybe we should start a competitor to Amazon 🤔
— Elon Musk (@elonmusk) October 15, 2026
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि शायद हमें अमेजन का एक प्रतिद्वंद्वी शुरू करना चाहिए।
‘Agent First, America First’ प्लेटफॉर्म का अनोखा आइडिया
एजेंट फर्स्ट: इसे इंसानों की जगह पर्सनल एआई एजेंट्स के माध्यम से शॉपिंग करने के लिए तैयार किया जाए।
अमेरिका फर्स्ट: इस प्लेटफॉर्म पर केवल अमेरिका में बने (USA-made) प्रोडक्ट्स ही बेचे जाएं।
अमेजन आखिरकार AI शॉपिंग एजेंट्स को ब्लॉक क्यों कर रहा है?
दरअसल, अमेजन और एआई कंपनियों के बीच डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही है। अमेजन अपने मार्केटप्लेस पर थर्ड-पार्टी एआई एजेंट्स को न तो डेटा क्रॉल करने की इजाजत दे रहा है और न ही उनकी तरफ से ऑर्डर प्लेस करने दे रहा है।
आपको बताते चलें कि मेटा (Meta) के ‘म्यूज’ पर भी रोक लगाई जा चुकी है। इसी साल सितंबर में अमेजन ने साफ कर दिया था कि उसने मेटा के नए म्यूज पर्सनल एआई एजेंट को यूजर्स की तरफ से Amazon.com पर खरीदारी करने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


