भाई दूज 2026: 11 नवंबर को सजेगी तिलक की थाल, जानिए क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
भाई दूज 2026: 11 नवंबर को सजेगी तिलक की थाल, जानिए क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाया जाएगा Bhai Dooj का पर्व, जानिए तिलक का Shubh Muhurat

गोवर्धन पूजा के ठीक अगले दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक महापर्व ‘भाई दूज’ बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव का यह अंतिम दिन बेहद खास होता है, जिसे ‘यम द्वितीया’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक सजाकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनकी रक्षा का वचन निभाते हैं। हालांकि, इस पर्व पर भाई को तिलक करने के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस साल भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा और तिलक का सबसे उत्तम मुहूर्त क्या है।

भाई दूज की थाली

भाई दूज की थाली में चावल, रोली, दीपक, देसी घी, बाती, फूल, गोला, कलावा, मिठाई और जल रखें।

इसे भी पढ़ें: Chaturmas: 20 नवंबर को Devuthani Ekadashi के साथ समाप्त होगा चातुर्मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया की शुरूआत 10 नवंबर की दोपहर 02:00 बजे से होगी। वहीं अगले दिन यानी की 11 नवंबर की दोपहर 03:53 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

वहीं 11 नवंबर को भाई दूज के दिन तिलक का मुहूर्त दोपहर 01:10 मिनट से लेकर 03:20 मिनट तक है। इस दौरान बहनें किसी भी समय अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

जानें अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:00 से 05:52 मिनट तक है।
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:05 मिनट से 02:50 मिनट तक रहेगा。
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05:46 मिनट से 06:12 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:49 मिनट से 12:41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग – सुबह 06:44 मिनट से 11:38 मिनट तक

दान करें ये चीजें

भाई दूज के दिन दान करने का महत्व होता है। इस दिन लोग मंदिर या फिर गरीबों को अन्न-धन जैसी चीजों का दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सच्चे मन से दान-पुण्य करने से जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *