AMN. बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अब फिल्म बंदर में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट भी सबके सामने आ चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉबी देओल की यह फिल्म 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पिछले कुछ सालों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस इंटेंस ड्रामा में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है. यह फिल्म 2025 में 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल प्रेजेंटेशन’ श्रेणी में अपने प्रीमियर के बाद से काफी चर्चा का विषय रही है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


