AMN. बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त अब फिल्म आखिरी सवाल में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल में अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीर रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे सितारे भी अभिनय करते नजर आएंगे.
नीम ट्री एंटरटेनमेंट और निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निखिल नंदा, धनराज नथवानी और संजय दत्त द्वारा निर्मित फिल्म आखिरी सवाल ने पहली झलक जारी होते ही तहलका मचा दिया है। इसमें आजादी से पहले के दौर की अनकही सच्चाइयों को पहली बार दिखाया गया है.
इस फिल्म में संजय दत्त का शानदार अभिनय देखने के लिए दर्शक भी उत्सुक हैं. आपको बता दें कि धुरंधर 2 में भी संजय दत्त की शानदार एक्टिंग देखने को मिली है. फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


