“कल्कि 2” पर दीपिका का वार: ‘वर्किंग कंडीशन’ पर संदीप रेड्डी और मेकर्स को करारा जवाब!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
"कल्कि 2" पर दीपिका का वार: 'वर्किंग कंडीशन' पर संदीप रेड्डी और मेकर्स को करारा जवाब!
दीपिका ने 'वर्किंग कंडीशन' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, संदीप रेड्डी और 'कल्कि 2' के मेकर्स को दिया कर्रा जवाब | Deepika Padukone Slams Sandeep Reddy Vanga & Kalki Movie Makers Big Statement Revealed

मनोरंजन जगत में ‘8 घंटे की शिफ्ट’ पर दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा: क्या फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों के साथ हो रहा है दोहरा मापदंड?

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा दीपिका पादुकोण ने आखिरकार उस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसने लंबे समय से चर्चा बटोरी है। हाल ही में उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और प्रभास की ‘कल्कि 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जिसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। इन घटनाओं के बीच, दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के प्रति अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों पर खुलकर अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि पुरुष सुपरस्टार्स सालों से 8 घंटे की शिफ्ट में काम करते आ रहे हैं, लेकिन इस पर कभी सवाल नहीं उठाया जाता।

सूत्रों के अनुसार, ‘स्पिरिट’ की शूटिंग के लिए दीपिका ने 8 घंटे से कम, यानी 6 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, साथ ही अपनी फीस में भी उल्लेखनीय वृद्धि की अपेक्षा की थी। इन मांगों से असहमत निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से अलग कर दिया। इसी तरह, ‘कल्कि 2’ में भी दीपिका की फीस बढ़ाने और शूटिंग के घंटे सीमित करने की मांगें रखी गईं। जब निर्माता इन शर्तों पर सहमत नहीं हुए, तो वे इस प्रोजेक्ट से भी अलग हो गईं। निर्माताओं ने इस अलगाव का कारण उनकी ‘कमिटमेंट’ को बताया।

पुरुष सुपरस्टार्स और महिला अभिनेत्रियों के लिए अलग नियम?

सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक विशेष बातचीत में, दीपिका ने किसी का नाम लिए बिना कहा, “कई बड़े मेल एक्टर्स सालों से केवल 8 घंटे काम करते हैं और वे वीकेंड में बिल्कुल शूटिंग नहीं करते। लेकिन उस पर कभी कोई विवाद नहीं होता। मैं एक औरत हूं, अगर सिर्फ इसलिए किसी को मेरी बात किसी को ज्यादा बोलना या फिर जिद करना लगता है। अच्छी बात है।”

टीम और सुविधाओं को लेकर अनबन

विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दीपिका के साथ सेट पर एक बड़ी टीम मौजूद रहती थी, जो सभी 5-स्टार होटलों में ठहरती थी। इसके अतिरिक्त, शूटिंग के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और संबंधित खर्चों को लेकर भी निर्माता और अभिनेत्री के बीच मतभेद उभरे। निर्माताओं का मानना था कि इससे फिल्म का बजट काफी बढ़ रहा था।

फिलहाल, दीपिका पादुकोण जल्द ही अल्लू अर्जुन की ‘AA22xA6’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नई परियोजनाओं में उनकी कार्यशैली और फीस को लेकर नए अध्याय की शुरुआत होती है या नहीं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *