मनोरंजन
पूर्णिमा आचार्य
प्रकाशित: शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025, 14:54 [IST]
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए साझा की अनमोल यादें, फैंस हुए भावुक
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उसी दिन दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन
27 नवंबर 2024 को देओल परिवार ने धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल हुए और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
हेमा मालिनी और सनी देओल का रिश्ता
हालांकि, इस प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल नहीं हुई थीं। कहा जा रहा था कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बड़े बेटे सनी देओल नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी इस सभा में शामिल हों। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
फूट-फूट कर रोईं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि 27 नवंबर 2025 को हेमा मालिनी ने भी मुंबई स्थित अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया था। इस शोक सभा के बाद हेमा मालिनी एक बार फिर पति की यादों में डूब गईं। इस मौके पर हेमा मालिनी फूट-फूट कर रोईं और एक भावुक नोट भी लिखा।
हेमा मालिनी ने शेयर कीं ऐसी तस्वीरें
– हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र संग अपनी कई दुर्लभ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। आज, यानी 28 नवंबर 2025 की सुबह, हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए फैंस के सामने पेश किया। इनमें उनकी बेटियां, अहाना और ईशा देओल भी दिख रही हैं।
– एक तस्वीर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की वेडिंग एनिवर्सरी की लगती है, जिसमें एक्टर बड़ी सी वरमाला पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में धर्मेंद्र हाथ में बर्थडे कार्ड पकड़े हुए हैं और हेमा मालिनी उनके बिल्कुल पास बैठी हैं। वहीं, एक और तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद आत्मीयता के साथ कैमरे की ओर देख रहे हैं।
हेमा मालिनी ने लिखा ऐसा कैप्शन
– इन तस्वीरों को देखते ही फैंस भावुक हो उठे हैं और कमेंट सेक्शन में हेमा मालिनी को ढांढस बंधाने लगे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा है- “कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स, बेहद अनमोल तस्वीरें। मुझे पता है कि तस्वीरें ज़्यादा हैं, लेकिन ये पहले कभी नहीं देखी गई थीं। इन्हें देखकर भावनाएं और पुरानी यादें उमड़ आती हैं।”
– हेमा मालिनी की इस पोस्ट ने एक बार फिर लोगों को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की खूबसूरत बॉन्डिंग की याद दिला दी है। धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद भी हेमा मालिनी ने अपने एक्स हैंडल पर दिवंगत पति संग कई खास तस्वीरें शेयर की थीं। उस समय उन्होंने एक लंबे और इमोशनल नोट में धर्मेंद्र को याद किया था।
पति धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की हुई ऐसी हालत
– हेमा मालिनी ने लिखा था- “धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के दुलारे पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक और हर मुश्किल पल में मेरा सहारा। वो मेरे लिए सब कुछ थे। उनकी सहजता, प्यार और मिलनसार स्वभाव ने मेरे परिवार को भी उनका परिवार बना दिया।”
– हेमा मालिनी ने आगे लिखा था- “धर्मेंद्र की प्रतिभा, लोकप्रियता और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय स्थान दिया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियां अमर रहेंगी, लेकिन मेरे लिए जो व्यक्तिगत खालीपन पैदा हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जीवनभर वो जगह खाली रहेगी। हमारे साथ बिताए वर्षों की अनगिनत यादें अब मेरे पास खजाने की तरह हैं।”
– धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी की ये पोस्ट उनके अपार प्रेम, गहरी साझेदारी और साझा जीवन की अनमोल यादों का साक्षात प्रमाण है, जो फैंस के दिलों को भी गहरे तक छू रही हैं।
- ICU से धर्मेंद्र ने किसे किया था आखिरी कॉल? क्या हुई थी बात? मौत नहीं चाहते थे एक्टर, फिर क्या हुआ उनके साथ?
- Dharmendra की 450 करोड़ की संपत्ति से बेटी अहाना को चाहिए ये कीमती चीज? वजह चौंकाने वाली
- UP Voter List 2003: अब घर बैठे कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में नाम, यहां हैं सबसे आसान स्टेप
- किस चीज का दर्द झेल रहे थे धर्मेंद्र? मौत के पहले तक इस बात का रहा अफसोस, अब सामने आया सच
- Aaj Ka Mesh Rashifal: साहस में वृद्धि होगी, दिल से रहेंगे खुश, पढ़ें आज का मेष राशिफल
- Dharmendra की मौत के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने ये क्या कह दिया? सामने आया ऐसा दर्द जो आप सोच नहीं सकते
- Deepti Chaurasia Death: कौन है वो सौतन? जो बनी Kamla Pasand के मालिक की बहू दीप्ति की मौत की वजह?
- ‘धर्मेंद्र का हाथ हिल रहा था’, बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर का शॉकिंग खुलासा, बताया अस्पताल में क्या हुआ?
- Rajasthan Weather Today: चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान तक पहुंचा, ठंड के साथ बारिश बढ़ाएगी प्रदेश में ठिठुरन
- Delhi NCR Weather: क्या आज बारिश धोएगी दिल्ली-NCR का जहर? चेक करें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
- Dharmendra ने भतीजों के नाम कर दी इतनी जमीन, ये है प्रॉपर्टी का पूरा ब्यौरा, मौत के बाद सामने आई ऐसी बात
- Aaj Ka Mausam: सावधान! इन राज्यों में आने वाला है बड़ा तूफान, दिल्ली -राजस्थान में अलर्ट जारी
- Dharmendra Prayer Meet: क्यों चुपचाप हुई थी धर्मेंद्र की अंतिम क्रिया? अब होगा ऐसा काम, ये है इवेंट की डिटेल्स
- Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा मेहनत का फल, मीन वाले रहेंगे खुश, जानें बाकी राशियों का हाल
- Aaj Ka Tula Rashifal: अचानक धन लाभ होगा, पढ़ें आज का तुला राशिफल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


