AMN. हरियाणवी लोक गायिका और मशहूर रागनी कलाकार पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेप्सी शर्मा के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द हुआ और उसके बाद उनकी मौत हो गई।
सीने में दर्द होने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आपको बता दें कि गाजियाबाद के पाटला गांव के रहने वाले यशपाल शर्मा अपने स्टेज नाम ‘पेप्सी शर्मा’ से काफी मशहूर हुए थे। राष्ट्रीय लोक दल ने भृ पेप्सी शर्मा के निधन की जानकारी दी है.
दल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


