AMN. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विधायकों के बाद अब बड़ी संख्या में पार्टी सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी में हैं.
खबरों के मुताबिक, आज टीएमसी के 21 सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के घर पर बैठक की. इस दौरान बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी और सुखेंदु शेखर भी मौजूद रहे. सुखेंदु शेखर पहले ही राज्यसभा सांसद पद और पार्टी से इस्तीफा देकर टीएमसी को बड़ा झटका दे चुके हैं. अपने इस्तीफे में उन्होंने ममता के 15 साल के अराजक शासन को पार्टी की हार का नतीजा बताया है.
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सुखेंदु शेखर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. आपको बता दें कि टीएमसी के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं. विधानसभा में हार के बाद बंगाल के 80 में से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)21 टीएमसी सांसद(टी)ममता बनर्जी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


