स्पोर्ट्स डेस्क. बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने यह मैच एक पारी और 300 रनों के अंतर से जीता.
पहली पारी में 564 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने मानव सुथार (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम को पहली पारी में 152 रनों पर ही रोक दिया. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को 412 रनों की बढ़त मिली. इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन ही बना सकी. भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.
तीन विकेट कुलदीप यादव के नाम रहे. मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला. मानव सुथार ने मैच में सात विकेट लिए.
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को महज तीन दिन में हरा दिया. ये टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. 36वें ओवर में कुलदीप यादव ने लगातार दो विकेट लेकर भारतीय टीम को जीत दिला दी. अफगानिस्तान की ओर से अशरफ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ सके.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


