AMN. बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ की आइकॉनिक जोड़ी जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि करीब 40 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। मुंबई शिफ्ट होने के महज दो महीने के अंदर ही उनके हाथ एक बड़ा और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट लग गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस जल्द ही प्राइम वीडियो की आने वाली वेब सीरीज ‘नानावटी वर्सेज नानावटी’ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आएंगी। इस कोर्टरूम ड्रामा में जैकी श्रॉफ करीब 40 साल बाद उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.
इसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता विपुल शाह कर रहे हैं। दिग्गज कलाकारों से सजी इस ओटीटी सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
पीसी:बॉलीवुडलाइफ
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


