AMN. बारिश के मौसम में लोगों को सेहत के साथ-साथ त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान जगह-जगह गंदे पानी में भीगने से लोगों को पैरों में खुजली, लालिमा और फंगल इंफेक्शन की समस्या का सामना करना पड़ता है। आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
बारिश के दौरान घर लौटते ही सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक टब में गुनगुना पानी डालें, उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं और उसमें अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
नमक के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा से फंगस को खत्म करने और खुजली को कम करने में उपयोगी होते हैं। साथ ही आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से अपने पैर धो सकते हैं। नीम के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर संक्रमित जगह पर लगाने से भी फायदा होता है। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)स्किनकेयर टिप्स(टी)खुजली वाले पैर(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


