AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर के जी-स्टूडियो में रविवार देर रात आयोजित ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले में केरल की केजिया लिज मेजो विजेता बनीं। केज़िया लिज़ मेज़ो ने अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता से सभी को प्रभावित किया और मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब जीता।
उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया। इसके साथ ही केजिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिल गया. इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों की ब्यूटी क्वीन्स हिस्सा लेंगी।
‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप और गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप रहीं। इसमें देशभर से 52 फाइनलिस्ट ने अपनी प्रतिभा, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। केरल की केज़िया लिज़ मेज़ो ने खिताब जीतने के बाद कहा कि यह खिताब मेरे लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।
पीसी: नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)जयपुर(टी)केज़िया लिज़ मेजो(टी)मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


