‘रामायण’ की भव्यता देख दंग रह गईं काजल अग्रवाल, फिल्म की तकनीक को बताया अब तक का सबसे ‘अद्भुत चमत्कार’

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
'रामायण' की भव्यता देख दंग रह गईं काजल अग्रवाल, फिल्म की तकनीक को बताया अब तक का सबसे 'अद्भुत चमत्कार'
Ramayana में मंदोदरी बनीं Kajal Aggarwal ने की फिल्म की तारीफ, बोलीं- 'तकनीक का ऐसा स्तर पहले कभी नहीं देखा'

भारतीय सिनेमा का महासंग्राम: ‘रामायण’ की भव्यता पर मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, 4,000 करोड़ के बजट से हिलेगा हॉलीवुड!

निर्देशक नितेश तिवारी की महात्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित कृति ‘रामायण’ (Ramayana) अपनी घोषणा के पहले दिन से ही चर्चाओं के केंद्र में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की पहली झलक ने रणबीर कपूर को मर्यादा पुरुषोत्तम राम और रॉकिंग स्टार यश को रावण के रूप में पेश कर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। अब इस महागाथा में ‘मंदोदरी’ का सशक्त किरदार निभा रहीं दिग्गज अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने फिल्म के विशाल स्वरूप और इसकी मेकिंग को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प खुलासे किए हैं। ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, काजल ने साझा किया कि ‘रामायण’ पर काम करने का अनुभव उनके समूचे करियर के सभी प्रोजेक्ट्स की तुलना में सबसे अनूठा और अलग रहा है।

काजल अग्रवाल ने ‘रामायण’ को लेकर क्या कहा?

फिल्म के निर्माण पर विस्तार से बात करते हुए काजल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तकनीक और भावनाएं पूरी टीम के लिए कितनी अहम हैं। काजल ने कहा, “यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया और विस्मयकारी अनुभव था क्योंकि फिल्म में अद्भुत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारत में इस स्तर की फिल्म पहले कभी नहीं बनी है। एक कलाकार के तौर पर भी हम पहली बार कुछ ऐसा प्रयोग कर रहे हैं जो अभूतपूर्व है। यह हमारे देश की अपनी महान विरासत की कहानी है, इसलिए यह हमारे दिलों के बेहद करीब है।”

‘रामायण’ में काजल का किरदार

इस महाकाव्य में काजल अग्रवाल रावण की पत्नी ‘मंदोदरी’ की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। उनके बयानों ने फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म दो हिस्सों में तैयार की जा रही है और इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होने का गौरव प्राप्त है।

‘रामायण’ का रिकॉर्डतोड़ बजट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायण’ के दोनों भागों की कुल प्रोडक्शन लागत लगभग 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इतने विशाल बजट के साथ यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गई है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का विजन इसे ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘अवतार’ जैसी वैश्विक हॉलीवुड फिल्मों के समकक्ष खड़ा करना है, ताकि भारतीय सिनेमा की गूँज पूरी दुनिया में सुनाई दे।

मेकर्स ने इस भव्य गाथा को दो चरणों में रिलीज करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है: ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।


Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi

View this post on Instagram

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *