बिग बॉस 19 में ‘सच्चाई’ का पर्दाफाश: मालती चाहर ने तान्या मित्तल के दावों की खोली
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोल का निशाना बनी हुई हैं। जहाँ एक ओर दर्शक उनके लग्जरी दावों पर हँस रहे हैं, वहीं शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल हुईं मालती चाहर ने उन्हें उनकी ‘असलियत’ से रूबरू करा दिया है। इसके बाद से तान्या मित्तल की बोलती बंद हो गई है। मालती ने तान्या के सारे झूठ भी उजागर कर दिए हैं।
जैसे ही मालती की घर में एंट्री हुई, तान्या को पहले से ही अहसास हो गया था कि उनकी जमेगी नहीं। उन्होंने मालती का गर्मजोशी से स्वागत भी नहीं किया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन अब जब मालती ने तान्या को बाहर की सच्चाई बताई, तो वो थोड़ी शांत पड़ गई हैं।
मालती चाहर ने खोली तान्या की पोल
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस के घर में दाखिल हुई हैं। उन्होंने तान्या से सीधी बात की। जब तान्या ने उनसे बाहर के फीडबैक के बारे में पूछा, तो मालती ने साफ शब्दों में कहा, “लोगों ने तुम्हारे दावों की जांच की है और वे सब झूठ निकले। बाहर तुम्हारे ऊपर मीम्स बन रहे हैं। जो तुम कह रही हो, वह सच नहीं है और तुम्हारे अतीत से मेल नहीं खाती। अब यह सब सामने आ रहा है।” इसके जवाब में तान्या ने कहा कि वह तो सामान्यतः ऐसी ही चीजें करती हैं। तब मालती ने पलटवार करते हुए कहा, “हम भी करते हैं।” उदाहरण देते हुए मालती ने कहा, “जैसे तुम कहती हो कि साड़ी पहनती हो, लेकिन मिनी स्कर्ट के वीडियो आ रहे हैं।” मालती की इस बात से तान्या कुछ पल के लिए चुप रह गईं और उनके चेहरे से आत्मविश्वास गायब हो गया। वह पूरी तरह सन्न रह गईं। (हम इस प्रोमो का नया वीडियो यहाँ एम्बेड नहीं कर पा रहे हैं। शायद मेकर्स ने इसे प्राइवेट कर दिया है।)
‘बकलावा’ और ‘ताजमहल’ वाली बयानबाजी बनी मज़ाक
शो में तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वह सिर्फ ‘बकलावा’ खाने दुबई जाती हैं और ताजमहल के सामने कॉफी पीने आगरा आती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें दिल्ली में दाल खाना पसंद है। अब इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बन रहे हैं और यूजर्स उन्हें “झूठा” बता रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


